Tuesday, October 20th, 2026

25 साल बाद साथ लौट रही ‘रंगीला’ की तिकड़ी


ए. आर रहमान, गीतकार महबूब और अहमद खान की ‘रंगीला’ वाली तिकड़ी, 25 साल बाद फिर साथ आ रही है। तीनों टाइगर श्रॉफ स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘हीरोपंती 2’ के लिए साथ काम कर रहे हैं। रहमान इस फिल्म में म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर दे रहे हैं। वहीं, महबूब इसके गाने लिख रहे हैं। अहमद खान इस फिल्म के डायरेक्टर हैं, जिसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। तीनों ने 1995 में आमिर खान और उर्मिला मातोंडकर स्टारर ‘रंगीला’ में साथ काम किया था। अहमद खान रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के कोरियोग्राफर थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय